नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुई दीपिका चिखलिया आज भी टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बनी हुई है। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने शो के सेट पर नजर आ रही हैं।
दीपिका ने इस वीडियो में पिंक और क्रीम रंग की साड़ी पहनी हुई है और सादगी से अपने शूटिंग सेट का दौरा करवा रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंतजार करें…आपके दरवाजे भी जल्द खुलेंगे।" वीडियो में दीपिका के चेहरे पर वही शांति और सादगी दिखाई दे रही है, जो रामायण के समय में थी। उनके फैंस कमेंट सेक्शन में जय मां सीता के जयकारे लगा रहे हैं।
वर्तमान में, दीपिका 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' नामक शो में एक दबंग ठकुराइन का किरदार निभा रही हैं। इस शो में वह राजस्थानी परिधान और भारी आभूषण पहनकर नजर आती हैं, जो उनके लुक को रॉयल बनाता है। यह शो 2024 में शुरू हुआ था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
इससे पहले, दीपिका को 'धरतीपुत्र नंदिनी' में देखा गया था, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था। यह शो 21 अगस्त 2023 को शुरू हुआ और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुआ।
दीपिका ने 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और राजनीति में भी उनका एक लंबा सफर रहा है। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, बच्चों की परवरिश के कारण उन्होंने राजनीति को छोड़ दिया। फिर भी, चुनावी मौसम में वह हिंदुत्व और बीजेपी का समर्थन करती नजर आती हैं।
हाल ही में, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से जीतने वाले अरुण गोविल को बधाई दी थी। दीपिका ने राजनीति में वापसी की इच्छा भी जताई है और अच्छे राजनीतिक अवसरों का इंतजार कर रही हैं।
You may also like
60 महिलाओं को निर्विवादित वरासत, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र किये गए प्रदान
पदाधिकारियों व विचार परिवार की शक्ति से भाजपा जीतेगी एमएलसी चुनाव : सन्तविलास शिवहरे
एसडीएम सदर ने लेखपालों को दिए सख्त निर्देश, आवेदकों को समय पर मिले सभी सेवाओं का लाभ
कन्नौज: नरेंद्र कुमार झा जिले के नए जनपद एवं सत्र न्यायाधीश
वर्दी हुई दागदार: दरोगा पर महिला के साथ बलात्कार का आरोप